खुशखबरी : भागलपुर के रास्ते हरिद्वार के लिए ट्रेन दो से

भागलपुर / पटना

भागलपुर। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए पूर्व रेलवे ने मालदा से हरिद्वार के बीच नई स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। यह ट्रेन भागलपुर के रास्ते सुल्तानगंज, जमालपुर, किऊल, मोकामा, पटना, वाराणसी, सुल्तानपुर और लखनऊ होकर हरिद्वार जाएगी। नई ट्रेन मालदा से दो अप्रैल से 25 जून और हरिद्वार से तीन अप्रैल 26 जून तक चलेगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस ट्रेन में स्लीपर, एसी थर्ड, एसी सेकंड और जनरल क्लास की बोगिया होंगी। रेल अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के दिन में हरिद्वार की ओर जाने वाले यात्रियों की भीड़ होती है। मई महीने से स्कूल और कॉलेजों में गर्मी का अवकाश भी शुरू हो जाता है। हरिद्वार से भागलपुर के लिए सीधी ट्रेन नहीं होने के कारण उन्हें दूसरे मार्ग की गाड़ियों से आना पड़ता था।

इस कारण मालदा से हरिद्वार के बीच ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन अप और डाउन मार्ग में चलेगी। मालदा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 03427 मालदा से हर सोमवार की सुबह 9.05 खुलेगी और भागलपुर 12.53 बजे पहुंचेगी। भागलपुर जंक्शन पर पाच मिनट रूकने के बाद यह गाड़ी हरिद्वार के लिए रवाना होगी। हरिद्वार से गाड़ी संख्या 03428 डाउन हर मंगलवार की शाम 4.05 बजे खुलेगी और बुधवार को भागलपुर पहुंचेगी।