खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी बिहार में घास काटने गई फरीदपुर के फुलटन मंडल की पत्नी के साथ तेलघी गांव के मुकेश सिंह द्वारा बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत महिला ने नवगछिया महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महिला का आरोप है कि नवमी के दिन वह घास काटने हरे राम सिंह के खेत पर गई थी दिन के करीब 1:00 बजे खेत में मुकेश सिंह आया और उससे पूछताछ करने लगा.

इसी क्रम में एकाएक उसका मुंह दबा कर उसके साथ बलात्कार कर लिया. महिला ने बताया कि घटना के दौरान वह लगातार रोती रही और घटना के बाद उसकी हालत काफी खराब थी. जब शाम 4:00 बजे उसके पति खेत पर आए तो उसने पूरी घटना का जिक्र किया. नवगछिया महिला थाना पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.
