भीषण कटाव : 20 लाख से निर्मित जल संसाधन विभाग का कैंप कार्यालय कटाव के मुहाने पर -Naugachia News

गोपालपुर

गोपालपुर : इस्माइलपुर – बिंद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या छह एन के नोज व अप स्ट्रीम में शनिवार की दोपहर से अचानक भीषण कटाव होने से अफरा – तफरी मच गई.स्पर के नोज का बोल्डर पीचिंग व अप स्ट्रीम में तेजी से कटाव होने के कारण पिछले वर्ष जल संसाधन विभाग द्वारा 20 लाख रुपये की लागत से बनवाया गया कैंप कार्यालय कटाव के मुहाने पर पहुँच गया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कटाव इतना तेज था कि देखते -देखते ताश के पत्ते की तरह बिखरने लगा. कैंप कार्यालय में मौजूद कनीय अभियंता द्वय राजेन्द्र प्रसाद सिंह व अनिल कुमार ने हो रहे कटाव का वीडीओ बना कर सहायक अभियंता रविन्द्र कुमार सिंह को भेजा. मौके पर मौजूद कनीय अभियंताओं ने बताया कि 15अक्टूबर के बाद हमलोग फिलहाल हो रहे कटाव को रोकने के लिये किसी तरह की कार्य नहीं करवा सकते हैं.

सैदपुर निवासी अधिवक्ता मुकेश कुमार ने फोन से हो रहे कटाव की सूचना कार्यपालक अभियंता से लेकर मुख्य अभियंता को देकर ततकाल बाँस का बंडल डालकर स्थिति को नियंत्रण में करने की माँग किया. उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया मुकेश कुमार को भी कटाव होने की जानकारी दी. मिली जानकारी के अनुसार रविवार को हो रहे कटाव का निरीक्षण करने कार्यपालक एवं अधीक्षण अभियंता से लेकर मुख्य अभियंता तक के आने की सूचना है.