नवगछिया। चौकीदार-दफादार के आश्रितों को नौकरी देने की नियमावली पर रोक लगाने के विरोध में रविवार को खरीक थाना में पदस्थापित सभी चौकीदार एवं दफादारों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया एवं नियमावली पर रोक लगाना एवं बदलाव करने का प्रयास करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सभी चौकीदार एवं दफादारों ने आश्रितों को नौकरी देने की पुरानी नियमावली को लागू करने की मांग की। मौके पर रमेश रंजन भारती, सोनू पासवान, मुरारी पासवान, आशीष पासवान, रवीन्द्र पासवान, अनिल पासवान, बिनोद पासवान, मो. जैकी आदि मौजूद थे।
