भागलपुर : विक्रमशिला पुल पर सोमवार को भी निजी हल्के वाहन, कार, मोटरसाइकिल और ऑटो ही चले। बड़े वाहन पर रोक लगी रही। लेकिन अब बस, ट्रैक्टर, ट्रक व अन्य कमर्शियल बड़ी गाड़ियों को सेतु पर चलने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि विक्रमशिला पुल पर 24 अक्टूबर की सुबह से भारी वाहन चलना शुरू हो जाएगा। जिला प्रशासन ने पुल निर्माण निगम से विक्रमशिला सेतु से संबंधित रिपोर्ट मांगी थी। मगर दुर्गापूजा को लेकर सभी पदाधिकारी उस में लगे हुए थे। अब तय हो गया है कि पुल पर भारी वाहन चल सकते हैं।

