नवगछिया : भागलपुर एडीएम ने अनुमण्डल अस्पताल का किया निरीक्षण

सूचना/खबरे

नवगछिया। भागलपुर एडीएम कुंदन कुमार ने शुक्रवार को अनुमण्डल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हौने अस्पताल में ड्यूटी पर रहे चिकित्सको की उपस्थिति पंजी को देखा और अनुपस्थित रहे चिकित्सको के विषय मे डीएस और मैनेजर से पूछताछ की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके बाद एडीएम ने अनुपस्थित चिकित्सको का अटेंडेंस काटा। अनुमण्डल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. ब्रजेश के विषय मे पूछताछ की। स्वास्थ्य प्रबंधक रमन कुमार ने बताया कि उनकी तबीयत खराब थी वे आवेदन देकर छुट्टी पर चले गए है।

डीएस सहित चिकित्सक से स्पष्टीकरण

नवगछिया। सिविल सर्जन ने अनुमण्डल अस्प्ताल के डीएस डॉ. बी दास सहित चिकित्सक डॉ. ब्रजेश से स्पष्टीकरण मांगा है। सीएस ने चिकित्सक डॉ. ब्रजेश के एक माह से अनुपस्थित रहने के बाबजूद हाजिरी बनाने की खबर पर दोनों से स्पष्टीकरण मांगा है।