मार्च से भागलपुर-दिल्ली सुपर फास्ट ट्रेन गया-नवादा होकर दिल्ली जाएगी

भागलपुर / पटना

118 साल पहले शुरू केजी रेल लाइन पर सोमवार को पहली बार इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन दौड़ी। उद्घाटन करने आए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने नवादा से दिल्ली के लिए ट्रेन चलाने की घोषणा की। 120 दिन बाद भागलपुर से दिल्ली जाने वाली 12349 भागलपुर-दिल्ली सुपर फास्ट ट्रेन नवादा होकर दिल्ली जाएगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवादा रेल मार्ग से पटना को जोड़ने के लिए नवादा-पावापुरी के बीच नई रेल लाइन बनाने के लिए सर्वे कराने की भी घोषणा की गई। किउल-गया रेल लाइन के विद्युतीकरण हो जाने के बाद मेमू पैसेंजर रेल सेवा शुरू हो गई। मनोज सिन्हा ने नवादा स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अब बीमा क्षेत्र में भी उतरेगा डाक विभाग, इंश्योरेंस कंपनी बनाएगा

पटना| डाक विभाग अब बीमा क्षेत्र में भी दस्तक देगा और बड़ी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करेगा। केन्द्रीय दूरसंचार व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा है कि डाक विभाग की अपनी इंश्योरेंस कंपनी होगी, लेकिन पूरी तरह अलग ढंग से काम करेगी। इसका पूरा सिस्टम अलग होगा और प्रतिस्पर्धी तरीके से काम करेगा। मंत्री सोमवार को पटना स्थित डाक मनोरंजन केन्द्र का नाम भारत र|

महामना पं. मदन मोहन मालवीय के नाम पर करने के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समय डाक विभाग डाक जीवन बीमा या ग्रामीण डाक बीमा के रूप में यह काम करता है। लेकिन यह विभाग के अधीन ही काम करता है। इसके कर्मचारी भी डाक विभाग के ही होते हैं। मंत्री ने कहा कि इस समय डाक बीमा का प्रीमियम भी सबसे कम है और बोनस सर्वाधिक।