कटिहार : DGP सादे लिबास में जैसे ही थाना पहुंचे अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे

भागलपुर / पटना

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय शुक्रवार की सुबह कैपिटल एक्सप्रेस से 7:15 में कटिहार रेलवे स्टेशन पहंुचे। जहां कुछ देर रुकने के बाद सीधे नगर थाना पहुंचे। .

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीजीपी सादे लिबास में जैसे ही नगर थाना पहुंचे विभाग के सभी अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे। थाना पहुंचते ही सिपाही से पूछा बड़ा बाबू कहां है। थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर ने उन्हें पहचान लिया। संयोग था कि थानाध्यक्ष थाना में ही मौजूद थे। डीजीपी के आने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, रेल एसपी दिलीप मिश्र, सदर एसडीपीओ अनिल कुमार नगर थाना पहुंचे। .

औचक निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने नगर थाने की हर फाइल की बारीकी से जांच की। इस दौरान थानाध्यक्ष के चैम्बर में बैठकर नगर थाना में सभी अभिलेखों की बारी-बारी से जांच की। जांच करने के क्रम में उन्होंने कहा कि अभिलेखों की स्थिति अच्छी नहीं है। एसपी को अभिलेखों अपग्रेड करने का निर्देश दिया।.

1. कटिहार। नगर थाना में अचानक औचक निरीक्षण करने पहुंचे सूबे के डीजीपी गुप्तेश्वर कुमार पांडेय रनिंग रजिस्टर की हालत देख भड़क उठे। उन्होंने कहा कि आखिर इस प्रकार की गलतियों को देखने वाला इस विभाग में कोई है या नहीं। एक भी केस के बारे में बेहतर तरीके से नहीं लिखा गया है। आखिर पटना से पहुंच कर अधिकार कबतक थाना में हो रहे विभागीय कार्यों की देख रेख करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्थिति में सुधार लाएं। जो पुलिस पदाधिकारी बात नहीं मानते हैं या कार्य के प्रति उदासीनता दिखाते हैं।

उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि नॉर्मल पुलिसिंग होना चाहिए। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए आदेश का पालन समुचित तरीके से होना चाहिए। अपराधियों का स्थान जेल में होना चाहिए। वह किसी भी सूरत में जेल से बाहर नहीं रहें इसका ख्याल रखे। करीब आधा घंटे बाद डीजीपी अपने निरीक्षण कक्ष से बाहर निकले और एसपी के गाड़ी के अगली सीट पर बैठकर पूर्णिया की ओर एसआरपी दिलीप कुमार मिश्र के साथ निकल पड़े।

2. मौके पर थाने की स्टेशन डायरी, केस डायरी, मालखाना, अनुसंधान डायरी की भी जांच की। जांच के दौरान पुलिस पदाधिकारियों की जमकर क्लास ली। पुलिस महानिदेशक ने कई अधिकारियों को फटकार लगायी तथा सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपराध के प्रति अलर्ट रहने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से पुलिस पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी हाल में अपराध व अपराधी से समझौता नहीं करें। चोरी, लूट और डकैती एक बड़ी समस्या है और सभी पुलिस पदाधिकारी को इस पर मिलकर लगाम लगाना होगा।

पुलिस महानिदेशक स्टेशन से एक निजी वाहन से कटिहार नगर थाना पहुंचे। जैसे ही डीजीपी नगर थाना पहुंचे पूरा थाना डीजीपी साहेब आए शोरगुल होने लगा और सभी पुलिस पदाधिकारी थाने में मुस्तैद हो गये। जांच के बाद 10 बजे पुलिस अधीक्षक की गाड़ी से पूर्णिया निकल गये। इस दौरान रास्ते में रौतारा थाना के सामने रूक कर थाना का अवलोकन भी किया। डीजीपी ने रनिंग रजिस्टर देखकर एसपी विकास कुमार को आवश्यत निर्देश दिये।

3. बयान नहीं हम काम पर रखते हैं विश्वास :

पाण्डेय कटिहार। शुक्रवार की सुबह औचक निरीक्षण करने नगर थाना पहुंचे डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय नगर थानाध्यक्ष के कक्ष में एसपी, एसआरपी व अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस बीच डीजीपी के साथ पहुंचे एक पुलिस कर्मी कमरे से बाहर आये और मौजूद मीडियाकर्मियों से कहा कि साहेब बुला रहे हैं। सभी मौजूद मीडियाकर्मी डीजीपी के सामने पहुंचे।

इसके बाद पूछने लगे कि आप लोग भी आ गये। सूचना कैसे मिली। फिर वह देने लगे। करीब दो मिनट पर आदेश निर्देश देने के बाद डीजीपी मीडिया कर्मियों से कहने लगे कि अब आप लोगों का काम हो गया। बाहर जाईए। जब मीडिया कर्मियों ने डीजीपी से बयान देने की बात कही तो उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि हम बयान नहीं देते हैं। इसके बाद मीडिया कर्मी बाहर आ गये।

4. बजे सुबह तक नगर थाने में रहे मौजूद

5. बजे सुबह कैपिटल एक्स. से पहुंचे थे डीजीपी

6. ‘ डीजीपी अचानक पहुंचे कटिहार अधिकारियों की ली खबर ‘ रौतारा थाने का भी बाहर से किया मुआयना