नारायणपुर – कटिहार बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पुर्वी समपार संख्या 20 के पुर्वी भाग पोल संख्या 79/28 के पास डाउन रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की सुबह ग्रामीणों की सुचना पर नारायणपुर में तैनात जीआरपी जवान अभयनारायण सिंह व नीरज कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी बिहपुर जीआरपी व आरपीएफ को दिया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौके पर पहुंचे आरपीएफ इंन्सपैक्टर रंजीत कुमार व जीआरपी थानाध्यक्ष शोभाचंन्द्र पासवान दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व शव के पेंट से मिले आधार कार्ड के अनुसार मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के पंचभाया थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी अभिराम बर्मन के रुप में की गई.

जिसकी सुचना जीआरपी ने दुरभाष के माध्यम से उनके परिजनों को दिया व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा.बिहपुर जीआरपी थानाध्यक्ष ने ट्रेन से गिरकर मौत होने की बात कही.
