आप भारत के किसी भी कोने से है बस इस अप्प्स डाउनलोड कीजिये रक्तदाता तक पहुंच जायेंगे

अब सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को खून चढ़ाने के लिए उनके अपनों को दर-दर की खाक नहीं छाननी पड़ेगी। .

फ्रेंड्स2सपोर्टडॉटओआरजी एप पर बस एक क्लिक पर आप जरूरत का खून देने वाले डोनर्स (रक्तदाता) तक पहुंच जायेंगे। इस एप में खून देने वाले व्यक्ति का न केवल नाम, बल्कि उसका मोबाइल नंबर का ब्योरा होगा। मायागंज अस्पताल में भर्ती दो मरीजों के परिजन इस एप का फायदा तक उठा चुके हैं।.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अभी मायागंज व सदर अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों में भर्ती मरीज खून के लिए इधर-उधर की खाक छानते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के तीमारदार तो खून के दलालों के चंगुल में फंसकर पांच से 10 हजार रुपये में खून खरीदते हैं। निजी नर्सिंग होम में तो ब्लड ग्रुप के आधार पर तो पांच हजार से लेकर 17 हजार रुपये मरीजों के तीमारदारों से वसूले जाते हैं। ऐसे में यह एप मददगार साबित होगा। .

ऐसे करना होगा डाउनलोड:

सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर में जाकर आपको अंग्रेजी में बीएलओओड टाइप कर सर्च का बटन दबाना होगा। अंदर जाने पर आपको फ्रेंड्स2सपोर्टडॉटओआरजी नामक एप मिलेगा, जिसे डाउनलोड करना होगा। इसमें पांच कटेगरी क्रमश: ब्लड ग्रुप, कंट्री यानी देश, स्टेट, डिस्ट्रिक्ट व सिटी दिखेगा। इसमें आप अपने क्षेत्र, ब्लड ग्रुप, राज्य, जिले का नाम व क्षेत्र का नाम चुनना होगा। इसको भरकर सर्च करने पर आपके सामने आपकी जरूरत के मुताबिक खून देने वाले रक्तदाता का नाम, मोबाइल नंबर आदि दिखेगा। जिसे आप क्लिक कर उनसे बात कर खून ले सकेंगे। .

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है

Verified by MonsterInsights