भागलपुर में फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। कल हल्की बारिश ने इसका अंदेशा दे दिया था। मौसम वैज्ञानिक विरेंद्र झा ने बताया कि- भागलपुर के मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। गुरुवार को बारिश होगी। इसके कारण तापमान कम होगा। इससे ठंड बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन होगा। वहीं बुधवार देर शाम हल्की बूंदा-बांदी के कारण मौसम अचानक से बदल गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण बदला मौसम
मौसम वैज्ञानिक विरेंद्र झा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण मौसम परिवर्तन हुआ है। इसका असर दिल्ली में देखने को मिला है। वहां बारिश हो रही है। इसका असर बिहार के कई जिलों में देखने को मिलेगा। भागलपुर में भी इसका असर देखने को मिलेगा। बारिश होने के बाद कुहासा भी बनेगा।
एक सप्ताह में कई बार बदला है मौसम का मिजाज
भागलपुर में एक सप्ताह से कई बार मौसम का मिजाज बदला। इस दौरान पिछले शुक्रवार को दो दिनों की बारिश भी हुई थी। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं दो दिन बारिश के साथ बिजली भी चमकी थी। पिछले एक सप्ताह से गस्टी विंड ने भागलपुर में ठंड बढ़ा दी थी। एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण मौसम में परिवर्तन होगा।

