भागलपुर | शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की। इस दौरान जब्त शराब को नष्ट करने पर जोर दिया गया। साथ ही झारखंड से सटे जिले के सीमावर्ती इलाके के बॉर्डर पर बैरियर लगाने और चेक पोस्ट पर सघन जांच करने का निर्देश दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस बात पर विशेष जाेर दिया गया कि पकड़े गए शराब और माफियाओं के मामले में सघन जांच कीजिए। उसके तह तक जाइए कि आखिर कहां से शराब लाई जा रही है और कौन बेच रहा है।

तहकीकात गंभीरता से करें। नेटवर्क का पता लगाइए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में कमिश्नर राजेश कुमार, आईजी सुशील खोपड़े, डीआईजी विकास वैभव, डीएम प्रणव कुमार, एसएसपी आशीष भारती, नवगछिया एसपी निधि रानी आदि मौजूद थीं।
