लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे अतिथि शिक्षकों की सूची इस सप्ताह में प्रकाशित कर दी जाएगी। यह सूची तैयार हो चुकी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अतिथि शिक्षकों के साक्षात्कार की कवायद इस साल की शुरुआत से ही चल रही है, लेकिन साक्षात्कार नहीं हो रहा था। अब साक्षात्कार की शुरुआत किसी तरह हुई भी तो कुछ विषय के साक्षात्कार के बाद फिर से रोक लग गई। दोबारा साक्षात्कार शुरू हुआ और सभी विषयों में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार तो हो गया लेकिन अब एक महीने से अधिक समय से रिजल्ट घोषित नहीं हो रहा है।
पहले 90 लोगों की सूची तैयार होनी थी, लेकिन सिंडिकेट की बैठक में कहा गया कि इस संख्या को और बढ़ाया जाना चाहिए। इसके बाद इनकी संख्या सौ से अधिक कर दी गई, लेकिन यह संख्या कितनी की गई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं की सूची अभी तक विश्वविद्यालय ने जारी नहीं की।

हालांकि बुधवार को रजिस्ट्रार एके सिंह ने बताया कि सूची तैयार हो गई है। सिर्फ कुलपति के हस्ताक्षर बाकी हैं। गुरुवार से कुलपति विवि में रहेंगे। उनकी सहमति लेकर सूची को इस सप्ताह में जारी कर दी जाएगी।
