अब नवगछिया के लोगो को मिलेगा फ्री में कपड़ा.. अनुमंडल पदाधिकरी ने किया आगाज – Naugachia News

NEWS

नवगछिया – नवगछिया नवगछिया शहर में सामाजिक संस्था क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के “नेकी की दीवार” कार्यक्रम का प्रारंभ सोमवार को बड़ी घाट ठाकुरबाडी में किया गया. इस अवसर पर जरूरतमंदो के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया. इस अवसर पर आयोजित समारोह का उद्घाटन नवगछिया में अनुमंडल पदाधिकरी मुकेश कुमार नगर, पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव, जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, विश्व हिंदू परिषद के प्रवीण भगत, डॉ संदीप गुप्ता, पार्षद अजय प्रमोद यादव, चंदेश्वरी सिंह, मोनी गुप्ता, गोपाल भारती, पुलकित मंडल, विनोद भगत, प्रोफेसर विजय भगत, अभय मुनका आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि यह संस्था की बहुत अच्छी पहल है. इससे निःसहाय लोगों को ठंड से काफी मदद मिलेगी. इस कार्य में समाज में सभी लोगों को आगे बढ़ने की जरूरत है. जिनके घर में भी नए पुराने कपड़े जो काम में नहीं आ रहे हैं. वह संस्था को दें और संस्था जरूरतमंद लोगों को कपड़ा देखकर उन्हें राहत पहुंचाएगी. यह कार्यक्रम इसी तरह लगातार एक महीने तक चलेगा. इसलिए इस कार्यक्रम में सब को सहयोग देने की जरूरत है

इस कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल, जैकेट, साड़ी, बच्चों के कपड़े एवं अन्य सामग्री अनुमंडल पदाधिकारी एवं संस्था के सदस्यों के द्वारा बांटा गया. मौके पर क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह, सचिव राजीव गुप्ता, संयोजक श्रीधर कुमार, अशोक केडिया, अरुण मावंडिया, संतोष गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, सुमित भगत, राकेश चिरानिया, केशव पांडे, विष्णु साह, रंजन राय, सेवार्थ के संयोजक पंकज कुमारी भारती, अनंत विक्रम, धर्मेंद्र गुप्ता, लोकेश अग्रवाल, महंत सियाबल्लभ शरण, जुगनू भगत, नीरज सहित श्याम भक्त मंडल के अनिल केजरीवाल, मनोज चौधरी, पवन चिरानियाँ, नंदलाल तिवारी, सांवरिया सरकार के राहुल यादुका, विवेका मंडल एवं सैकड़ों गण मान्य लोग उपस्थित थे