लोकसभा चुनाव नवगछिया के गोपालपुर और बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में छिटपुट बाधाओं के साथ शांतिपूर्ण संपन्न -Naugachia News

NEWS

लोकसभा चुनाव नवगछिया के गोपालपुर और बिहपुर विधानसभा क्षेत्र  में छिटपुट बाधाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। .

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुबह मतदान शुरू होते ही नवगछिया प्रखंड के जगतपुर में तीनों मतदान केंद्रों का ईवीएम खराब रहने के कारण मतदाताओं ने जमकर हंगामा किया, बाद में ईवीएम बदला गया। दोपहर तक रंगरा के पंचायत भवन बूथ पर वोट डालने के लिए काफी लंबी कतार थी। बाजार के लक्ष्मी कन्या विद्यालय सखी मतदान केन्द्र पर संध्या समय तक सर्वाधिक 67 फीसदी मतदान हुआ। .

उजानी में बूथ संख्या 52 पर ईवीएम में गड़बड़ी को ले हंगामा उजानी के बूथ संख्या 52 पर ईवीएम में गड़बड़ी के बाद उसे बदला गया। लोगों की शिकायत पर ईवीएम को बदला गया लेकिन मॉक पोल डिलीट नहीं किया गया। लोगों ने 50 मॉक पोल को डिलीट करने की मांग की लेकिन नहीं माने। बाद में मजिस्ट्रेट के हस्तक्षेप के बाद लोग शांत हुए। गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल और उनकी पत्नी सविता देवी ने प्रावि बालदेव मंडल टोला परबत्ता के बूथ संख्या 237 पर मतदान किया। वहीं पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव ने करारी तिनतंगा में अपने बूथ पर मतदान किया।.