नवगछिया : समाजसेवी विष्णु कुमार साह को दिया गया श्रद्धांजलि.. गरीबो को कराया गया भोजन -Naugachia News

NEWS

नवगछिया – बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के तत्वावधान में नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर मे बाबा गणिनाथ सेवा समिति के सचिव सह सेवार्थ के संयुक्त सचिव एवं क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के सक्रिय सदस्य समाजसेवी विष्णु कुमार साह का श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया. इस आयोजन की शुरुआत में 2 मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को सहनशक्ति देने के लिए परम पिता परमेश्वर की प्रार्थना के साथ की गई.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर दरिद्र नारायण भोज का भी आयोजन किया गया. जिसमें हजारों की संख्या मे लोगों ने भोजन किया. साथ ही उनकी याद में पुत्र केशव कुमार एवं उनके परिजनों के द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में वृक्षारोपण किया गया. इस मौके पर उनके परिजन कृष्ण कुमार साह, शंकर साह, अरविंद साह, रविन्द्र साह, नीरज कुमार, रंजीत कुमार एवं बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया अध्यक्ष पंकज भारती, उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता , संरक्षक चन्द्रगुप्त साह, निरंजन साह, शंकर साह,उदय गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार, रंजीत साह, शशी शेखर, विशाल,गुप्ता, चंदु, पवन, एवं सभी सदस्य के साथ साथ नवगछिया की सभी संस्थाओ के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे

साथ ही साथ नवगछिया के समाजसेवी गणमान्य प्रवीण भगत, स्थानीय वार्ड पार्षद मुन्ना भगत, समाजसेवी डॉ संदीप गुप्ता, रेल वाणिज्य के अमीर साह, जेम्स फाइटर, अनंत विक्रम, संतोष गुप्ता, पुरुषोत्तम कुमार, राजु सिंह, प्रिन्स भारती , मनोज केजरीवाल, फैयाज भाई, समाजसेवी त्रिपुरारी भारती समेत सैकड़ों की संख्या शहर के गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया.