नवगछिया : श्री श्याम भक्त मंडल कल निकलेगा भव्य निशाना शोभायात्रा.. नवगछिया 2 भागलपुर -Naugachia News

EVENT

श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया के तत्वाधान में निकलने वाली भव्य निशाना शोभायात्रा को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। निशाना शोभायात्रा पांच मार्च गुरुवार को सुबह नवगछिया के मारवाड़ी धर्मशाला से सुबह छह बजे निकलेगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे पूर्व बुधवार को मारवाड़ी विवाह भवन में निशान पूजन का कार्यक्रम होगा। निशाना पूजन के बाद मारवाड़ी विवाह भवन में जागरण का आयोजन होगा। मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि गुरुवार को 201 श्याम भक्त निशान यात्रा के साथ भागलपुर के मंदरौजा स्थित श्याम मंदिर जाएंगे।

निशान शोभायात्रा में पूरे रास्ते जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं के द्वारा भक्तों को सेवा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अनिल केजरीवाल, मनोज चौधरी, रवि सर्राफ, नंदलाल तिवारी, रूपेश रुंगटा, संदीप चिरानिया, रॉकी भरतीया, गौरीशंकर सर्राफ जुटे हुए हैं।