भागलपुर (जेएनएन)। रेलवे ने पूर्व बिहार के यात्रियों को भागलपुर से हावड़ा के बीच नई ट्रेन कवि गुरु एक्सप्रेस का तोहफा दिया है। 10 नवंबर से भागलपुर से सुबह 5.45 बजे हंसडीहा-दुमका के रास्ते कवि गुरु हावड़ा जाएगी। दरअसल, कवि गुरु हावड़ा-बोलपुर के बीच चलती है। गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिलकर इस ट्रेन का विस्तार भागलपुर तक करने की मांग की थी। इस पर रेल मंत्री ने सहमति दी थी। जिसकी समय सारिणी जारी कर दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सुबह में हावड़ा के लिए खुलेगी
इस ट्रेन का विस्तार होने के बाद यह ट्रेन सुबह में भागलपुर से खुलेगी। हर सुबह 5.45 बजे भागलपुर से खुलेगी। ट्रेन संख्या 13015/13016 मंदारहिल, हंसडीहा, बाराप्लासी, दुमका, दुमका, रामपुरहाट, पिनार गोरिया, शिकारीपाड़ा,बोलपुर स्टेशनों पर रुकती हुई शाम 5.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। जबकि हावड़ा से यह ट्रेन सुबह 10.40 बजे खुलेगी और सभी स्टेशनों पर रुकती हुई रात 9.20 बजे भागलपुर आएगी। अभी भागलपुर से हावड़ा के लिए जो भी ट्रेन चल रही वह रात में है। ऐसे में यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

