NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया में मशाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया जलवा

नवगछिया : नवगछिया प्रखंड अंतर्गत दो दिवसीय मशाल प्रतियोगिता का आयोजन इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय प्रांगण में किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। खेल के प्रथम दिन बालक बालिका अंडर 14 एवं 16 के छात्रओं ने हिस्सा लिया। प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह बीसीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि पहले दिन सीआरसी स्तर के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 800 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में नेहरू उच्च विद्यालय ढोलबज्जा की भारती कुमारी, 600 मीटर बालक दौड़ में पीयूष राज उच्च विद्यालय पुनामा प्रताप नगर, बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में मध्य विद्यालय जगतपुर की छात्रा साक्षी कुमारी प्रथम रही।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्रिकेट बॉल थ्रो प्रतियोगिता में अंडर 14 के उच्च विद्यालय शाहू परबत्ता के छात्र रोहित चौरसिया, क्रिकेट बॉल थ्रो अंदर 16 में पुनामा प्रताप नगर उच्च माध्यमिक विद्यालय अमन कुमार प्रथम रहे। लंबी कूद में आदर्श उच्च विद्यालय कदवा के गुलशन कुमार, उच्च विद्यालय पुनामा प्रताप नगर के अभिषेक कुमार और बालिका में उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरपुर की रचना कुमारी, उच्च विद्यालय कदवा की गुड़िया कुमारी और नवग्रह विद्यालय की रुबीना खातून चयनित हुई।

100 मीटर दौड़ में अंदर 16 बालक में बाबू साहब नेहरू उच्च विद्यालय ढोलबज्जा, उच्च विद्यालय जगतपुर के प्रियांशु कुमार, उच्च माध्य विद्यालय खैरपुर के वीरेंद्र कुमार चयनित हुए। इसी तरह से 800 मीटर दौड़ बालक में नगरह विद्यालय के बंटी कुमार मध्य विद्यालय जगतपुर के सोनू कुमार और उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय जगतपुर के अंकित कुमार चयनित हुए। वहीं क्रिकेट थ्रो बॉल में जूली कुमारी नेहरू उच्च विद्यालय, शिवानी कुमारी मध्य विद्यालय जमुनिया की छात्र और फूलचंद मध्य विद्यालय नवगछिया की पूजा कुमारी चयनित हुई है। मंगलवार को भी खेल का आयोजन होगा।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है