नवगछिया : खरीक थाना के अपर थानाध्यक्ष मो. नसीम अंसारी गुरुवार को पुलिस बल के साथ ढोल-नगाड़े बजाते हुए थाना क्षेत्र के अंभो गांव पहुंचे। वहां कोर्ट के आदेशानुसार लंबे समय से फरार शराब तस्कर श्रवण कुमार सिंह की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हालांकि, सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने श्रवण के घर पर इश्तेहार चिपकाया और परिजनों को शीघ्र सरेंडर करने का सख्त निर्देश दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि इसके बाद भी यदि वह सरेंडर नहीं करता है, तो शीघ्र ही कोर्ट से आदेश प्राप्त कर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।


