नवगछिया : छठ पर्व में घर से निकलने से पहले देख लें रूट

नवगछिया : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए नवगछिया के एसपी पूरण कुमार झा ने यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कई परिवर्तन किए हैं।

Whatsapp group Join

सोमवार को एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है कि छह और सात नवंबर को दोपहर 12:00 बजे से श्रद्धालुओं के लौटते समय तक जाह्नवी चौक टीओपी से नवगछिया जीरो माइल और 14 नंबर सड़क तेतरी तक व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

वहीं, आठ नवंबर को रात दो बजे से दोपहर 12:00 बजे तक इसी मार्ग पर व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है

Verified by MonsterInsights