नवगछिया : कार्रवाई… शराब तस्करी मामले का आरोपी गिरफ्तार
नवगछिया : थाने की पुलिस और एएलटीएफ टीम ने शराब तस्करी मामले में फरार आरोपी सिद्धार्थ ऋषिदेव को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। वह नोनियापट्टी का रहने वाला है।
9 मई 2024 को पुलिस ने उसके घर से 15 लीटर देसी शराब बरामद की थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। अनुसंधान के दौरान सिद्धार्थ फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ पहले से एक दर्जन से अधिक शराब से जुड़े मामले दर्ज हैं। उसका आपराधिक इतिहास भी है।
96 बोतल शराब बरामद, तस्कर फरार, कहलगांव एनटीपीसी थाने की पुलिस ने रात्रि गश्ती के क्रम में कद्दू टोला के पीछे स्थित आम बागान से बोरा में बंद 96 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर फरार हो गया। वह रात में शराब लेकर आया था और किसी को डिलेवरी करने वाला था। चार पहिया वाहन की रोशनी देख पुलिस की गाड़ी समझ तस्कर बाइक से शराब भरी बोरी फेंक कर बाइक लेकर तस्कर फरार हो गया। पुलिस तस्कर का पता लगा रही है।


