नवगछिया : सुबह हो रही मूसलाधार बारिस के दौरान बस पलटने से पूर्णिया जिला के मधुबन चौक निवासी विभाष चंद्र झा की पत्नी सुनीता देवी 55 वर्ष की मौत हो गयी. मृतक महिला के पुत्र आनंद झा ने बताया कि वह अपनी माँ के साथ देवघर मंदिर से पूजा कर वापस अपने घर पूर्णिया जाने के लिए निकला था. भागलपुर पहुचने के बाद पूर्णिया जाने के लिए वह भागलपुर बस स्टैंड पर बीआर 37 जी 7227 पवन रथ पकरा जिसके बाद रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर चौक के पास मूसलाधार बारिस की वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिससे खिड़की किनारे बैठी उसकी माँ को खिड़की में लगे जोरदार धक्के से वहीं बेहोस होकर खिड़की में फस गयी. जिसके बाद बस में सवार अन्य यात्रियों द्वारा खिड़की में फंसी महिला को किसी तरह बस से बाहर निकाला गया. तब तक महिला की मौत हो चुकी थी.

वहीं बस में सवार अन्य लोगों को भी बस के पलटने सो गंभीर चोटें आई है. वहीं मौके पर मौजूद अन्य सवारी गारी पलटने के बाद किसी तरह अपना अपना इलाज कराने के लिए जैसे तैसे निजी अस्पताल पहुचकर अपना इलाज करवाया.
वहीं गारी का ड्राइवर व खलासी घटना के तुरंत बाद घटना स्थल से फरार हो चूका था. जिसके बाद मृतक के पुत्र आनंद झा द्वारा रंगरा थाना को घटना की सूचना दी गयी. जिसके बाद घटना स्थल पर रंगरा थाना पुलिस पहुची. और महिला के शव कोअपने कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल लाया जहाँ शव का पोस्टमार्टम कराया गया. वहीं रंगरा थाना प्रभारी ए के आजाद ने बताया कि बस को अपने कब्जे में ले लिया गया है.
