गोपालपुर – गोपालपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बांध के पास बाढ़ के पानी में पास शनिवार की शाम को एक बच्ची के शव की बरामदगी की गयी है. शव को बरामद करने के बाद जब परिजनों ने छानबीन किया तो देर रात बात सामने आयी है कि बरामद बच्ची ईस्माइलपुर थाना क्षेत्र के फुलकिया निवासी मनोज मंडल की दो वर्षीय पुत्री नैना कुमारी का है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नैना की मौत 18 अगस्त को बाढ़ के पानी में डूबकर हो गयी थी. 19 अगस्त को शव का पोस्टमार्टम किया गया. परिजनों को पुलिस ने शव सुपुर्द कर दिया था. परिजनों ने बताया कि उन लोगों ने शव को दफनाने या जलाने के बजाय बाढ़ के पानी में फेंक दिया था जो पुनः गोपालपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बांध के पास बरामद कर लिया गया. देर रात मृतिका नैना के परिजनों ने उसके शव का विधिवत अंतिम संस्कार किया है.

