वार्ड नंबर 9 में ठंड लगने से मुन्ना मोदी 45 वर्ष की मौत-Naugachia News

बिहपुर

खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के खरीक बाजार वार्ड नंबर 9 में ठंड लगने से मजदूर मुन्ना मोदी 45 वर्ष की मौत हो गई. ठंड लगने के बाद मजदूर की हालत बिगड़ने लगी परिजनों ने शुक्रवार की रात इलाज के लिए मजदूर को निजी क्लीनिक में ले गया. तब तक काफी देर हो चुकी थी. चिकित्सक ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक अपने पीछे 3 बच्चियों गुड़िया कुमारी 10 वर्ष ,बेबी कुमारी 5 वर्ष , विनीता कुमारी 3 वर्ष, और वृद्ध मां को पीछे छोड़ गए. स्थानीय लोगों ने बताया डेढ़ साल पूर्व मृतक की पत्नी शोभा देवी की मौत गंभीर बीमारी से हो गई थी. मुन्ना पर घर का पूरा जवाबदेही था . उसी के कमाई पर पूरा परिवार निर्भर था . ठंड से मुन्ना की मौत हो जाने से पूरा परिवार उजर गया .तीनों बच्चियां बेसहारा हो गई .

स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से रकम इकट्ठा कर श्राद्ध का बंदोबस्त कराया. स्थानीय लोगों ने ठंड से मौत होने की सूचना खरीक अंचलाधिकारी समिति अन्य वरीय पदाधिकारियों को दी है.खरीक बाजार के भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश मणि, स्थानीय समाजसेवी शंकर शाह भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र यादव ने जिला प्रशासन से ठंड को मद्देनजर जगह जगह अलाव का प्रबंध करने और पीड़ित परिवार को प्रशासनिक स्तर से मुखिया कराए जाने वाली सहयोग राशि अविलंब उपलब्ध कराने की मांग की है.