NAUGACHIA News

भागलपुर में गंगा नदी के बीच धारा में खराब हुई यात्रियों से भरी नाव, SDRF ने किया रेस्क्यू

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद पप्पू यादव ने शुरू कराई निशुल्क नाव सेवा

नवगछिया में ऊर्जा मंत्री बूलो मंडल का जनसंपर्क अभियान, जनता से संवाद कर जाना हालचाल

विक्रमशिला सेतु पर पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ बेली ब्रिज का मुख्य कार्य

नवगछिया : आकांक्षा प्रियदर्शिनी ने जीते दो स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर

नवगछिया : तीनटंगा दियारा में कटाव स्थल का ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण,

नवगछिया : फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

नवगछिया : इलाज में देरी बनी काल, नाव पर ही छह दिन की नवजात ने तोड़ा दम

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

विक्रमशिला सेतु : सफर में न झटका महसूस होगा और न ही कोई बाधा..

विक्रमशिला पुल पर इस बार डेढ़ इंच कम मोटी सड़क बनेगी और एक्सपेंशन ज्वाइंट के बराबर ही इसकी ऊंचाई होगी। इससे सफर में न झटका महसूस होगा और न ही कोई बाधा…।

Whatsapp group Join

विक्रम शिला पूल

एजेंसी का कहना है कि अभी चार इंच मोटी सड़क थी और एक्सपेंशन ज्वाइंट नीचे थे। इसलिए गाड़ियों में झटके लगते थे। अब 40 एमएम तक अलकतरा और 25 एमएम की मैस्टिक टर्फ लगाए जाएंगे। मैस्टिक टर्फ लगने से पुल की सड़क पर न पानी जमा होगा और न ही रिसाव होगा। इससे सड़क की लाइफ ज्यादा होगी।

अब तक चार इंच की सड़क की वजह से पुल पर बने एक्सपेंशन ज्वाइंट पर काफी दवाब था। गाड़ियों के झटके से सड़क के साथ पुल को भी नुकसान पहुंचता था। एक्सपेंशन ज्वाइंट के बराबर सड़क की ऊंचाई होने से एक्सपेंशन ज्वाइंट भी सही काम करेंगे।

वैक्यूम क्लीनर से सड़क की सफाई

विक्रमशिला पुल पर सड़क तोड़ने के बाद अब पूरे पुल की सफाई की जा रही है। एक से दो दिनों में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। वैक्यूम क्लीनर और मजदूरों की मदद से सफाई की जा रही है। सफाई पूरी होने के बाद ही एजेंसी के अधिकारी जिला प्रशासन को ट्रैफिक का समय बदलने की सलाह देंगे।

पाया नंबर-2 की बेयरिंग कल बदलेगी

पुल के पायों की बेयरिंग बदलने का काम तेजी से चल रहा है। पाया नंबर-1 के बाद अब दूसरे पर काम शुरू कर दिया गया है। एजेंसी के अधिकारी बताते हैं कि पाया नंबर-2 पर फोल्डिंग लगाने का काम चल रहा है। फोल्डिंग लगते ही सोमवार को बेयरिंग बदल दी जाएगी। पुल के हिस्से में रबर की बेयरिंग लगाई जा रही है। इसके लिए पुल को दो इंच तक उठाया जा रहा है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है