भगवान शिव का भक्त है यह एक्टर

भागलपुर / पटना

पटना.भोजपुरी फिल्म एक्टर रवि किशन भगवान शिव के भक्त हैं। वह शिवजी का सोने का लॉकेट हमेशा पहने रहते हैं। यही कारण है कि इनके फेमस डायलॉग ‘हर हर महादेव’ पर भोजपुरी फिल्म बन रही है। इस फिल्म की शूटिंग झारखंड के पतरातू, देवघर समेत देश के कई हिस्सों में हो रही है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Bullett-Raja-Movie-Still-Ravi-Kishan

क्या कहते हैं रवि…

हर हर महादेव रविकिशन का फेमस डायलॉग है। रवि बिग बॉस में रहने के दौरान भी इस डायलॉग को बार-बार बोलते थे।  रवि किशन ने बताया कि इस फिल्म का नाम मेरे डायलॉग पर ही रखा गया है। हमेशा मेरे मुंह से ये डायलॉग निकल जाता है। मैं पूजा भी खूब करता हूं।
बनाएंगे फिल्म वांटेड मेहरारू
– रवि किशन ने बताया कि बहुत जल्द अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म वांटेड मेहरारू बनाने वाले है। इसकी शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है।
– फिल्म के बारे में बताया कि फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक की है जिसकी इच्छा है कि उसकी जल्द शादी हो जाए। शादी होने के बाद उसके जीवन में सबकुछ ठीक हो जाएगा।
– लेकिन शादी होने के बाद सब उलटा हो जाता है। बदमाश बीबी मिल जाती है। जो युवक का जीना मुश्किल कर देती है।
दो हिन्दी फिल्मों की भी हो रही शूटिंग
– रवि किशन फरहान अख्तर और अनुराग कश्यप के साथ दो अलग अलग फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। मुंबई के फिल्म सिटी में फरहान अख्तर की फिल्म लखनऊ सेन्ट्रल की शूटिंग कर रहे हैं। दूसरी फिल्म बरेली में लगाए गए भव्य सेट पर वे अनुराग कश्यप की मुक्काबाज की शूटिंग कर रहे हैं।