नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर सोमवार की देर रात अनियंत्रित ट्रक ने ट्रक खलासी गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी मो सलीम के पुत्र मोहम्मद इम्तियाज को कुचल दिया है. ट्रक द्वारा जोरदार धक्का मार दिए जाने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई है. दुर्घटना की सूचना पर परवत्ता पुलिस स्थल पर पहुंची.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जहां उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिय. मौका पाकर धक्का मारने वाला ट्रक मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार मो इंतियाज ट्रक का खलासी था. विक्रमशीला पुल पहुंच पथ पर जाम के कारण ट्रक जाम में फंस गया था. ट्रक जाम में फंसे रहने के कारण खलासी ट्रक पर से नीचे उतर कर घूमने लगा. इसी दौरान जाम समाप्त होते हैं उसके ट्रक चालक ट्रक को लेकर आगे बढ़ गए.

इसी बीच जब वह ट्रक पर जाने के लिए पहुंच पथ पर पैदल चल रहा था तो अनियंत्रित वेग से चल रही ट्रक ने उसे धक्का मार दिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. परवत्ता थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है. शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडल में करा दिया गया. देर रात तक परिजनों के नवगछिया पहुंचने की संभावना है. खलासी के परिजन नवगछिया पहुंचने पर मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा जाएगा.
