नवगछिया : विक्रमशिला सेतु पर विगत 6 दिनों से लग रहा जाम शुक्रवार को भी बरकरार रहा. शुक्रवार को भी लोगों को भागलपुर आने जाने में 2 से 3 घंटे का समय लग रहा था. चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में जाम में फंसे लोगों की हालत खराब थी. अब इलाके के लोगों ने जाम को अपनी आदतों में शुमार कर लिया है. लोग 4 घंटे अतिरिक्त समय लेकर भागलपुर के लिए रवाना हो रहे हैं. दूसरी तरफ बड़े वाहनों और कुछ प्राइवेट चार चक्का वाहन जो अनजाने में जाम में फंस रहे हैं उनका बुरा हाल हो जा रहा है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खासकर नवगछिया क्या स्थानीय लोग अगर ऑटो से भी भागलपुर की यात्रा कर रहे हैं तो अपने साथ छाता या गमछा, पानी आदि सामान लेकर जा रहे हैं लोग जान रहे हैं कि उन्हें जाम में फंसना ही होगा. दूसरी तरफ जिला प्रशासन की कोई भी युक्ति परिचालन को पूर्ववत बनाने में कारगर सिद्ध नहीं हो रही है. जहान्वी चौक पर दंडाधिकारी की तैनाती है पुलिस पदाधिकारी की भी तैनाती है लेकिन जाम के समक्ष पूरी व्यवस्था बनी नजर आ रही है.

छात्रों अंकित कुमार, माधव कुमार, सोनि राय, श्रीप्रकाश कुमार ने कहा कि जाम के कारण नवगछिया और भागलपुर में विकास की रफ्तार ठहर सी गयी है. इधर लीची किसानों का भी बुरा हाल है. मालूम हो कि भागलपुर के रास्ते बड़ी संख्या में लीची व्यवसाय और किसान लीची देश के दूसरे राज्यों में भेजते हैं.
सूचना है कि जाम के कारण देश के विभिन्न मंडियों में लीची समय से नहीं पहुंच पा रहा है, मंडियों में लीची देर से पहुंचने के कारण लीची खराब हो जा रहा है और जो मूल्य मिलना चाहिए वह मिल नहीं पा रहा है. किसान राज किशोर शर्मा, नवीन राय ने बताया कि लीची के समय में जाम ने इस बार किसानों को घटा देने का काम किया है. अभी समय है अगर जाम पर जल्द से जल्द नियंत्रण नहीं पाया गया तो लीची के साथ-साथ आम के किसानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ेगा.
