खरीक : खरीक प्रखंड के तेलघी मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में एनसीसी बभनगामा, जमालपुर क्रिकेट टीम ने खगड़िया को हरा कर फाइनल ट्रॉफी शील्ड पर कब्जा जमा लिया. विजेता टीम को भागलपुर के पूर्व उप- महापौर डा.प्रीति शेखर नवगछिया के एसडीओ मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से टूर्नामेंट के विजेता जमालपुर क्रिकेट टीम को शील्ड देकर पुरस्कृत किया. विजेता क्रिकेट क्लब तेलघी के तत्वाधान में आयोजित ड्यूज बाॅल क्रिकेट टूर्नामेंट 2018 के फाइनल मैच खगड़िया और जमालपुर के बीच खेला गया. जिसमें जमालपुर की टीम ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया. खगड़िया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 148 रनों का स्कोर खड़ा किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जवाब में जमालपुर की टीम ने 9 विकेट खोकर 149 रन बनाकर इस टूर्नामेंट को जीत लिया.इस मैच के मैन आॅफ दि मैच विकास चार्ली (एनसीसी)और मैन आॅफ दि सीरीज मिक्की (जमालपुर) को दिया. इस टूर्नामेंट के विजेता को 2500 रूपये और उपविजेता टीम को 1500 रूपये की नगद इनामी राशि देकर पुरस्कृत किया. मैच में एनसीसी बभनगामा के कप्तान एहतिशाम आलम उर्फ सेठू ने अच्छा खेला.
इस मैच के मुख्य अतिथि मुकेश कुमार सदर अनुमंडलाधिकारी नवगछिया और भागलपुर नगर-निगम की पूर्व उप-महापौर डाॅ.प्रीति शेखर थीं.इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व उप महापौर डॉ. प्रीति शेखर ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए. पढाई के साथ खेल जरूरी है. तेलघी के आयोजकों को धन्यवाद दिया. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने लोगों को समाज से बाल विवाह दहेज प्रथा जैसी समाजिक कुरीतियों को दूर करने की दिशा में ईमानदारी से पहल करनेऔर मानव सृंखला में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का अपील किया.

इस मैच के निर्णायक की भूमिका में कुमार साकेत और मनोज कुमार थे.कमेंट्री दर्शन सुधाकर,सत्यम सांडिल्य एवं शरद कर रहे थे. स्कोरिंग संतोष कर रहे थे.इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका में बभनगामा के कप्तान एहतिशाम आलम आशीष, सौरभ, अमित, मारुति, मंगल, दीपक कुमार, कुणाल गौतम मीडिया प्रभारी नीलेश चौधरी समेत समाज के खेल प्रेमियों और प्रबुद्ध जनों का सराहनीय सहयोग रहा.
