राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने एक बार फिर दावा किया है कि यूपी में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी. यूपी चुनाव में जदयू के स्टैंड का समर्थन करते हुए लालू यादव ने कहा कि यूपी में हम सब एक है और वहां अखिलेश की सरकार बनेगी और उसके बाद भाजपा को दिल्ली से हटाएंगे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आरजेडी और छोटी पार्टियों के बीच गठबंधन काफी (सफिसिएंट) है. जदयू ने यूपी में चुनाव नहीं लड़ने क फैसला लिया है. हमलोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे और अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी इसमें कोई शक नहीं है. भाजपा की वहां हार होगी. वो वहां पैर जमाना चाहते हैं.

महाराष्ट्र में बीजेपी से शिवसेना के अलग होने के फैसले को राजद अध्यक्ष लालू यादव ने सही कदम बताया है. लालू ने कहा कि बीजेपी अपने सहयोगी पार्टियों को तरजीह नहीं देती है. शिवसेना सही रास्ते पर है. चुनाव में भाजपा ने शिवसेना को यूज किया. दोनों की वहां सरकार है लेकिन शिवसेना के लोग उपेक्षा के शिकार हैं.
