सांसद ने मुस्लिम भाइयों को एक दूसरे से गले मिलकर एवं हाथ मिलाकर दिली मुबारकवाद दिया

शिक्षा/जानकारी

भागलपुर : युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जी ने ईद उल अजहा (बकरीद) के मौके पर भागलपुर शहर के कर्णगढ़, बरहपुरा ईदगाह मैदान, शाहजंगी ईदगाह मैदान, मोलानाचक, जब्बारचक, सराय, साहेबगंज, खंझरपुर, बरारी, बरहपुरा, भीखनपुर, इशाकचक, मोजाहिदपुर पूर्व टोला, मोजाहिदपुर पश्चिम टोला, हुसैनाबाद सहित कई ईदगाह मैदान व घर पहुँच कर नवाजियो और मुस्लिम भाइयों को एक दूसरे से गले मिलकर एवं हाथ मिलाकर दिली मुबारकवाद दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्री सांसद ने कहा कि ईद उल अजहा (बकरीद) त्योहार त्याग, बलिदान का संदेश देता हैं। लोगो को त्याग और बलिदान के लिए प्रेरित करता है। बकरीद का त्योहार मुस्लिम भाई बहन हज़रत इब्राहीम अलैह हीस सलाम ने जो अज़ीम कुर्बानी खुदा के हुज़ूर मे पेश की थी उसी की याद में मनाते है।

यह त्योहार प्रेम सद्भाव और भाई चारे के साथ सभी मिलजुल कर मनाए। प्रेम सद्भाव और भाईचारे से ही हमारा देश और हमारा समाज तरक्की और ऊँचाई पर पहुँच सकता हैं। यह बकरीद त्योहार हमसबो और प्रदेशवासियों के लिये कामयाबी कामरानी का संदेश ले कर आएगा।