ट्रेन से कटने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया -Naugachia News

NEWS

 नवगछिया :पूर्व मध्य रेल के कटिहार बरौनी रेलखंड पर कुरसेला स्टेशन के तीन नम्बर लाइन पर गुरुवार की रात ट्रेन से कटकर एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। ब्लू लुंगी और नारंगी चादर ओढ़े युवक का शव रेल ट्रैक से जीआरपी ने बरामद किया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्रेन से कटने के कारण युवक का शव सीने के पास से दो टुकड़ों में बंट गया था। मृतक किस समय कौन सी ट्रेन की चपेट में आया इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। शव की पहचान नहीं हो पायी है।

स्टेशन मास्टर से घटना की सूचना पर नवगछिया से जीआरपी रात में ही कुरसेला पहुंच गई थी। जीआरपी द्वारा शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया गया।