भागलपुर में सुल्तानगंज – देवघर मुख्य मार्ग पर कमराय के समीप घने कोहरे के कारण यात्रियों से भरी बस और बांस लदे ट्रक के बीच भीषण टक्कर होने से बस में सवार एक की मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हादसे में दर्जनों यात्री घायल हो गए।घायलों में कई यात्री की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज से छः इंट्री घायल सहित कई अन्य घायलों को मायागंज रेफर कर दिया गया।मामले में सुल्तानगंज थाना पुलिस बीडीओ सीओ सहित आसपास की थाना पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है।

घटना शुक्रवार की सुबह 7:40 की बताई जा रही है। बस में देवघर जाने सहित अन्य कई जगह के यात्री सवार थे। इधर रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज में मौके पर एक भी चिकित्सक के मौजूद नही रहने पर घायलों का समुचित इलाज नही किया जा सका। इसकी सूचना बीडीओ प्रभात रंजन द्वारा एसडीएम को दी गई है। एसडीएम के रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज पहुंचने की सूचना है।
