नारायणपुर – कटिहार बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पुरबी समपार के पास मंगलवार की संध्या लगभग 7:30 बजे गौहाटी से नई दिल्ली जाने वाली अप 5601संपुणॆ क्रांति एक्सप्रेस के झटके से परबत्ता थाना क्षेत्र के साहु परबत्ता निवासी भुषण मंडल की 12 वषॆय पुत्री जुसी कुमारी की मौत घटनास्थल पर हो गई मौके पर पहुंचे नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी जवान सुखदेव कुमार ने बिहपुरजीआरपी व मानसी आरपीएफ को जानकारी दी मृतक जुसी नारायणपुर प्रखंड के जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत के गंगापुर गांव में मौसी बिरन देवी व मौसा बीरबल मंडल के पास रहती थी. गरीबी के कारण उनके माता पिता दिल्ली में मजदूरी का काम करते हैं जिस कारण मौसी के यहां रहती थी जो प्रतिदिन गंगा दियारा से साग तोड़ कर मधुरापुर बाजार में बेच कर रोज शाम सब्जी खरीद कर मौसी के घर जाती थी. वहीं मुखिया ईशो यादव ने परिजनों को मुआवजा देने की मांग की बिहपुर जीआरपी थानाध्यक्ष बिवेकाननद प्रसाद ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए व आनन फानन में मृतक जुसी को लेकर घर चले गए.
ट्रेन के झटके से बच्ची की मौत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
