नवगछिया :- रंगरा प्रखंड के मध्य विद्यालय मदरौनी में एक 8वीं क्लास का छात्र, ठंड की चपेट में आने से बेहोश हो गया. आनन फानन में प्रधानाध्यापक पवन कुमार सिंह ने विद्यालय के अन्य शिक्षकों के सहयोग से छात्र को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए एक स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए. जहाँ छात्र का इलाज किया गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे विद्यालय खुलने के बाद सभी छात्र छात्राएँ प्रार्थना में खड़े थे. प्रार्थन शुरू होने के कुछ देर बाद ही 8वीं कक्षा का छात्र प्रवीण कुमार बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. यह देखकर विद्यालय में मौजूद शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं के बीच हड़कंप मच गया.

इसके बाद आनन फानन में उसे शिक्षकों द्वारा इलाज के लिए समीप के एक स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया. इस दौरान इसकी जानकारी होने पर कई अभिभावक स्कूल पहुंच गए. इलाज के लगभग एक घंटे बाद छात्र को होश आया. होश आने के बाद शिक्षकों ने उसे मदरौनी स्थित उनके घर तक पहुंचाया.
