प्रशासनिक स्तर से नही हुआ अलाव का इंतजाम
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खरीक : ठण्ड बढ़ने और तापमान में लगातार हो रही गिरावट से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.कड़ाके की ठण्ड से आम लोगों की जिंदगी ठहर सी गयी है.शाम ढलते ही लोग अपने अपने घरों में सिमट जा रहे हैं.खरीक बाजार में ठंड से आम लोगों की चहल पहल कम हो जाने से व्यवसायियों का कारोबार प्रभावित होने लगा है. तापमान का पारा सात डिग्री सेलसियस से नीचे लुढ़कने से खुले आसमान के नीचे रह रहे लोगों का ठंड से बुरा हाल है.

