नवगछिया : रंगरा के कटरिया में एक बैठक को संबोधित करते हुए रेलवे कर्मचारी ट्रैकमेंटेनर एसोसिएशन, पूमरे के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त कुमार ने कहा कि हमारे एसोसिएशन की माँग पर सर्वप्रथम 7 वें वेतन आयोग में ट्रैकमेंटेनेरो के लिए 2700 रुपया सरकार ने घोषित किया जो नियमित रूप से हर महीने दिया जा रहा था. लेकिन एसोसिएशन की माँग थी कि सभी ट्रैकमेंटेनेरो को वेतन का 30% हार्ड रिस्क भत्ते के रूप में प्रतिमाह भुगतान किया जाय एवम इसमें आर्टिजन स्टाफ को भी शामिल किया जाय.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस पर पुनर्विचार करते हुए रेलवे बोर्ड ने मेठ व की मैन को मिलने वाले 2700 रुपए प्रतिमाह को अब बढाकर 6000 प्रतिमाह कर दिया. पेट्रोलमैन का भत्ता 2700 से बढाकर 4100 प्रतिमाह व लेवल क्रॉसिंग ‘ए’ प्रकार के गेटों पर रहने वाले गेटमैन को यह भत्ता अब बढ़कर 4100 प्रतिमाह कर दिया गया है.

हार्ड रिस्क भत्ते में अब आर्टिजन स्टाफ को शामिल कर उसे भी 2700 प्रतिमाह देने को मंजूरी दे दी गयी है. जबकि अन्य ट्रैकमेंटेनेर को अब भी 2700 रुपये हीं प्रतिमाह भुगतान किये जायेंगी.

अध्यक्ष ने बताया कि लाइन पर काम करने वाले अन्य चतुर्थवर्गीय ट्रैकमेंटेनेर को भी बराबर का हार्ड रिस्क भत्ता मिलना चाहिए. एसोसिएशन इसके लिए अब भी आवाज उठाते रहेगी. इस अवसर पर अखिलेश कुमार, विजय कुमार, अमित कु अमितेश व अन्य सदस्य मौजूद थे.
