बालक नाव से जैसे ही उतरा उसे किनारे में पानी के गहराई का अंदाजा नहीं लग पाया और … -Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा मदारी घाट पर नाव से बासा जा रहे 10 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई है. मृतक बालक की पहचान रंगरा निवासी भगवान मंडल का 10 वर्षीय पुत्र बादल कुमार के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बालक लगभग 10 बजे दिन में अपने घर से नाव पर सवार होकर बासा जा रहा था.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नाव किनारे पहुँचने के बाद बालक नाव से जैसे ही उतरा उसे किनारे में पानी के गहराई का अंदाजा नहीं लग पाया और वे गहरे पानी में चला गया. बच्चे को नदी में डूबते देख नाव पर सवार अन्य लोगों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का काफी प्रयास किया मगर तब तक उनके गहरे पानी में डूबन से उनकी मौत हो चुकी थी.

बाद में लोगों ने इसकी जानकारी बालक के परिजनों को दी. इसकी सूचना के बाद पहुँची रंगरा पुलिसद्वारा घंटों काफी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरो की मदद से मृत अवस्था में लाश को पानी से खोज कर निकाला गया.

पुलिस द्वारा लाश को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज. दिया गया. घटना के बाद मृतक के घरों में कोहराम मच गया है. परीजनो का रो रो कर बुरा हाल है. लोग मूतक बालक के मां एवं पिता को संभालने में लगे हुए हैं. घटना पर पंचायत के मुखिया नवीन कुमार पिंटू ने दुःख प्रकट किया है.