नवगछिया : नवगछिया के बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय के प्रागंण में 26 एवं 27 जूलाई को आयोजित होने वाली विराट नौवां गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ. इस विराट महोत्सव को लेकर बैठक में स्वामी जी के निर्देश पर सक्रीय कार्यकर्त्ता को अपने अपने कार्यो की जबाबदेही सोपा गया. बैठक में परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने कार्यक्रम की रुप रेखा को बिंदुवार लोगों को निर्देशित किया. कार्य व्यवस्था में आपसी परस्पर सम्बन्ध तथा वृद्ध पुरुष व महिला एवं लाचार को ससम्मान प्राथमिकता अनिवार्य है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वही 26 जूलाई को सूबह 7 बजे से 9 बजे तक देव पूजन, 9 से 12 बजे तक दीक्षा, 12 बजे से शाम 5 बजे तक गुरु दर्शन के साथ कलाकारो का भजन, विद्वान मनीषियो का उदगार, 5 बजे से 7 बजे तक मंच उद्धघाटन 7 से 9 बजे तक परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के द्वारा मानव जीवन में संत सत्संग महिमा पर प्रकाश कार्यक्रम होगा. वहीं 27 जूलाई को सूबह 5 बजे से 6 बजे तक गुरु व्यास पीठ पूजन, 6 बजे से संध्या 7 बजे तक गुरु दर्शन के साथ पादुका पूजन एवं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक गुरुवर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सत्संग सुधा सिंचन कार्यक्रम होगी.

बैठक में शिव शक्ति योग पीठ से जुडे हुए खगड़िया, नवगछिया, भागलपुर, पटना, दिल्ली, बांका, सहरसा, पुर्णियां, कटिहार, पाकुड़, रांची, आदि जिले के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे. पंकज कुमार भारती ने बताया सेवार्थ संस्था कि ओर से दुर दराज से आये भक्तों की ठहरने की व्यवस्था मकन्दपुर चौक स्थित बिजली ऑफिस के समाने आनंद निलय मे की गयी है. वहीं महोत्सव में स्वास्थ्य शिविर, गुरू दर्शन के लाइन में लगे श्रद्धालु भक्त के लिए जल एवं शर्वत सेवा, गर्मी से निजात दिलाने के लिए पांच दर्जन पंखे, गुलाब जल स्प्रे मशीन, चरण पदुकालय सेवा के साथ काफी संख्या में सेवा दल युनिफार्म में तत्यर्य रहेगे. ताकि भक्तजनो को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नही करना पड़े.
