सुशील यादव हत्याकांड में सात नामजद, गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू-Naugachia News

Crime Reoprts

बिहपुर : बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर बहियार में हुए सुशील यादव हत्याकांड मामले में भाभी रेणु देवी के लिखित बयान के आधार पर बिहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में जमालदीपुर निवासी सुनील सिंह, धारो सिंह, राजेश चौधरी, सुबोध सिंह, देबो सिंह, गुंजन पासवान, कन्हैया रजक को नामजद किया गया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर चुकी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि शाम में वह भगवत्तीपुर मौजा के बहियार में घास काट रही थी. इसी दौरान उसका देवर सुशील यादव वहां पर घास लेने आया था.

इसी क्रम में सभी आरोपी हथियार लेकर वहां पर आ धमके और सुशील यादव पर गोली चलाने लगे. देखते ही देखते सुशील जमीन पर गिर गया. जमीन पर गिरते ही सभी अपराधी मौके से भाग गये. उसने हल्ला कर मौके पर ग्रामीण को बुलाया. देखते ही देखते घर के सभी सदस्य वहां पर आ गये. लेकिन कुछ देर बाद ही सुशील दम तोड़ चुका था.