शिक्षक संघ द्वारा किया गया पुतला दहन

EVENT

नवगछिया :सामान काम सामान वेतन  सहित 17 सूत्री मांगों को लेकर 23 मार्च को विधान सभा का घेराव के दौरान शिक्षकों पर लाठी चार्ज व पत्तर बजी के विरोध में नवगछिया प्रखंड इकाई द्वारा  नवगछिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री का पुतला फूंका गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

25 naugachia putla dahn

जिसका नेतृत्व प्रखंड अध्य्क्ष ज्ञानचंद्र ज्ञानी कर रहे थे. वही इस मौके पर सचिव विजय कुमार, कोसाद्यक्ष उत्तम कुमार, प्रसांत कुमार ने कहा कि जब तक समान काम समान वेतन शहीद 17 सूत्री मांगों पर सरकार के द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.  इसके अलावा मौके पर प्रखंड  शिक्षक भवेश कुमार, मुकेश कुमार, संजीव कुमार, पवन,संजय कुमार, सुनीता कुमारी, दिव्या भारती, प्रमोद कुमार, नवल सिंह, रूपेश रंजन सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे.