नवगछिया: कोसी शिक्षक स्वाभिमान मंच के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीतेश कुमार यादव ने बिहार के शिक्षकों को “समान कार्य का समान वेतन” मिलने पर कहा कि आज न्याय पालिका ने साबित कर दिया कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। सरकार अबतक शिक्षकों को उनके हक से वंचित कर के रखा था लेकिन आज के दिन न्यायालय हाई कोर्ट पटना के चीफ जस्टिस आदरणीय राजेन्द्र मेनन एवं अनिल कुमार उपाध्याय ने शिक्षकों के हीत में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए बिहार के उपेक्षित शिक्षकों को जो सम्मान देने का काम किया है वह अदम्य व अदभुत है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहार के सभी कोटि के नियोजित शिक्षकों के लिए आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। समान काम समान वेतन के लिए मैं भी शिक्षकों के साथ समय- समय पर धरना पर बैठ साथ दिया और आगे भी शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं को लेकर शिक्षकों का साथ देता रहूँगा।

डॉ. नीतेश ने कहा कि शिक्षा विभाग में अभी भी बहुत अनियमितताएं है जिसे दूर करना मेरा लक्ष्य है। माननीय हाई कोर्ट ने सरकार को 3 महीने की मुहोलत दी है आशा है सरकार उच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए शिक्षकों के हीत में जल्द से जल्द समान काम का समान वेतन लागू करे।इस प्रत्याशा में शिक्षकों की जीत और सरकार की हार हुई।

