शुक्रवार की देर रात करीब 10 बजे तेज आंधी​ से अचानक आग लग, मचा कोहराम -Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी भिट्ठा पंचायत के भिट्ठा गांव में शुक्रवार की देर रात करीब 10 बजे तेज आंधी​ चलने​ के कारण​घर में चुल्लाह से लुत्ती उड़ने के कारण अचानक आग लग गई. जिसमें राज कपूर यादव, घनश्याम यादव, राजेंद्र यादव के घरों​ का सारा सामान जलकर राख हो गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घर में रखे कुर्सी, टेबूल, चौकी, 6 साईकिल, एक मोटरसाइकिल, छोटे बड़े बकरी कुल 6, पानी पटवन करने का मशीन, फीता, अनाज, घर में रखे कुछ नगदी पैसे भी जलकर राख हो गये. आग लगने के​ बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर​ काबू पाने का काम किया गया. और वहीं घटना की जानकारी ग्रामीणों ने इस्माइलपुर थाना को दी.

आग की खबर​ सुनने के बाद मौके पर पहुंचे इस्माइलपुर जिला परिषद सदस्य विपिन कुमार मंडल ने अंचलाधिकारी से बात कर कर आपदा की राशि तत्काल तीनों पीड़ित परिवारों को उपलब्ध कराने को कहा इस पर अंचलाधिकारी ने आश्वासनों​ दिया कि सभी पीड़ित परिवारों हर संभव​ मदद पहुंचाया जाएगा.