नवगछिया: नवगछिया में फिर चोरी की बड़ी वारदात कर चोरों ने मचाया आतंक, नगर की सबसे बड़ी कपड़े की दुकान शुभलक्ष्मी में चोरी की घटना को बीती रात दिया अंजाम। पुलिस और शहर को लगातार लग रहा चोरी का तमाचा, शहर के सारे लोग इस घटना से हैं हतप्रभ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौके पर पहुंचे एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन और पुलिस निरीक्षक सह नगर के आदर्श थाना प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद सिंह, नगर के सभी प्रमुख नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे शुभलक्ष्मी


छठ से लेकर अब तक यह चौथी चोरी की घटना है। चिंतनीय विषय है, सत्ता की पैरवी करने वाले लोगों और सत्ता से जुड़े नेताओं को ध्यान देना चाहिये। मूलभूत समस्याओं का तो अंबार है ही, अब विधि व्यवस्था बेहतर नहीं होगा तो लोग जियेंगे कैसे ? अगर पुलिस प्रशासन भाजपा जदयू सरकार को बदनाम करने के लिये सुस्त है तो भाजपा जदयू नेताओं को यह खुल कर बोलना चाहिये। सिर्फ राजनीति में सेल्फी ट्रेंड ही समाज के लिये आदर्श है तो कोई बात नहीं, खूब फ़ोटो खिंचा खींचा कर व्हाट्सएप्प, फेसबुक, ट्वीटर पर डालिये।
