भागलपुर : SDRF भागलपुर टीम ने भूकम्प से बचने के उपाय को DRD परिसर मे माँक ड्रील के माध्यम से कल सरकारी कर्मचारियों को बताया| सभागार मे भूकप से बचाव कि जानकारी देने के बाद उसका प्रयोग करके भी दिखाया, कंपनी के कमांडर गणेश ओझा और उनकी २० सदस्य टीम ने वरीय पदाधिकारी को भूकंप आने पर क्या करे या न करे कि जानकारी विस्तार से दी |
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इंस्पेक्टर गणेश ओझा ने बताया कि भूकम्प आने पर क्या करे
1 भूकम्प के दौरान झुके ढके पकड़े का अभ्यास करें
2 शीशे के दरवाज़ों ,खिड़कियों और बाहरी दरवाज़ों से दूर रहें
3 अगर आप खुले में हैं, तो तब तक वहाँ रहें जब तक कि कंपन पूरी तरह रूक न जाय |
4 पैड, मकान, बिजली के खम्भों इत्यादि से दूर रहें |
5 अगर आप किसी वाहन में हैं, तो तुरंत सड़क के किनारे रुक जाए और बाहर निकल जाए|
6 अगर बेसमेंट हो तो पहन लें |
7 पुल, बिजली के खम्मे, बिज्ञापन बोड से दूर रहें |
8 सभी पालतु पशुओं को स्वतंत्र कर दें ताकि वे बाहर जा सकें |
9 लिफ़्ट का प्रयोग बिल्कुल न करें |
10 भूकम्प के झटकों के बाद तुरंत ही बिजली न जलाएँ या मॉचिस से गैस न जलाएँ |

भूकम्प के कंपन रुक जाने पर:-
1 सर्वप्रथम स्वयं की जाँच करें, कहीं चोट तो नहीं लगी है पहले अपनी सुरक्षा एवं इलाज करें तुरंत बाद दूसरों की सहायता करें
2 भूकम्प के बड़े झटके के बाद छोटे-छोटे झटके आते रहते हैं अत: आनेवाले झटकों के लिए मानसिक एवं शारीरिक रुप से तैयार रहें इसके लिए शान्तचित, दृढ़ निश्चयात्मक होना आवश्यक है
3 आग लगने पर अग्निशामन (दमकल) को फ़ोन करें । आग बुझाने के लिए बालू, मिट्टी एवं पानी की बाल्टी तैयार रखें।
