नवगछिया : सवारी गाड़ी कि चपेट में आने से युवक की मौत, गाड़ी से खरीक जा रहा था युवक -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच नवगछिया मॉडल स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट के सामने प्लेटफार्म नंबर दो पर शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे के आसपास सबाड़ी गाड़ी की चपेट में आने से खरीक थाना क्षेत्र के कालूचक बिसपुरिया निवासी धनेश्वर मालाकार के 30 वर्षीय पुत्र पंकज मालाकार की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार मृतक युवक शुक्रवार की सुबह पटना से कैपिटल एक्सप्रेस से नवगछिया आया था. नवगछिया स्टेशन पर उतरने के बाद वह खरीक जाने के लिए 55539 सवारी गाड़ी पकड़ने के क्रम में ट्रेन की चपेट में आ गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सवारी गाड़ी कि चपेट में आने से युवक की मौत

,, कैपिटल ट्रेन से नवगछिया स्टेशन पर उतरा था युवक

,, नवगछिया से सबाड़ी गाड़ी से खरीक जा रहा था युवक

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नवगछिया जीआरपी पुलिस को दी. जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर युवा की शिनाख्त करने लगे. युवक के पास मोबाइल परिजनों को जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही मृतक के परिजन नवगछिया स्टेशन पहुंचे और शव की शिनाख्त की. शव की शिनाख्त होने के बाद जिआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

अनुमंडल अस्पताल में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक पंकज मालाकार पटना में रहकर कारपेंटर का काम करता था. वह पिछले 15 दिन पहले ही घर से काम के लिए निकला था. शुक्रवार की सुबह वह घर आ रहा था. मृतक पंकज मालाकार को दो लड़का एक लड़की है. मृतक पंकज तीन भाई है. जिसमें वो सबसे छोटा है. अनुमंडल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

परिजनों ने जैसे ही शव घर लेकर गए वहां पर मातम छा गया. मृतक पंकज के शरीर से लिपट उसकी पत्नी राजमनी देवी व मां नंदिका देवी जिस तरह विलाप कर रही थी जिससे हर किसी की आंखों में आंसू आ जा रहे थे. परिजनों ने बताया कि अब तीनों बच्चों का भरण पोषण कैसे होगा कौन तीनों बच्चे पढ़ा लिखा कर बड़ा आदमी बनाएगा.