नवगछिया: सेवार्थ समाजिक कार्य संस्था नवगछिया के द्वारा आज शिव शक्ति योग पीठ के तत्वावधान में निःशुल्क सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ राजेन्द्र काॅलनी मैदान नवगछिया में किया गया । इसका उद्घाटन शिव शक्ति योग पीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह शिविर 7 जून तक शिव शक्ति योग पीठ के योगाचार्य श्री विनोद विश्वास के देख रेख में चलेगी। इस कार्य को सफल बनाने के लिए सेवार्थ संस्था के मनीष सिंह, पंकज कुमार भारती, डॉ अनंत विक्रम, घनश्याम प्रसाद , पुरुषोत्तम, मनोज केजरीवाल, पप्पू जयसवाल, राजेश सिंह नितीश सरकार रंजन मिश्रा, नितिन सिंह, गौरव कुमार बिक्कु, सुमन लगे हुए थे ।

इस मौके पर शिव शक्ति योग पीठ के अध्यक्ष श्री अनिमेष सिंह स्वामी मानवानंद जी, श्री मनोरंजन सिंह, सिया बाबू, प्रो महावीर साह, प्रो रामदेव यादव, प्रो विजय बाबू, डॉ मुकेश कुमार, वार्ड पार्षद स्वीटी जी, विनोद मंडल एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे ।
इस मौके पर स्वामी आगमानंद जी महाराज ने कहा योग स्वस्थ जीवन का आधार है एवं उनहोंने चौरासी योग क्रिया पर चर्चा किये एव योगाचार्य विनोद विश्वास के द्वारा सुर्य नमस्कार मयूरासन एवं विभिन्न आसनों का डेमो प्रस्तुत किया गया साथ ही आइ टी सी वर्ल्ड के छात्रों द्वारा मीड ब्रेन का भी डेमो दिखाया गया और स्वामी जी के द्वारा स्थानीय पत्रकारों के साथ-साथ खेल के क्षेत्र मे ताइक्वांडो के घनश्याम प्रसाद को भी सम्मानित किया गया ।

स्वामी जी ने सेवार्थ संस्था के इस कार्य को सराहा एवं आये दिन नये सदस्य को जोड़ कर वृहत रूप मे आगे बढ़ने का सुझाव दिये । इस संस्था के उपाध्यक्ष ने बताया कि यह संस्था हमेशा समाजिक कार्य में हमेशा आगे बढ़ के काम करेगी । इस संस्था का उद्देश्य स्वास्थ्य एवं शिक्षा कार्य को बेहतर करने में आगे बढ़ कर हिस्सा लेगी ।
