![]()
नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटंगा गाँव के कुख्यात रणवीर यादव पिता गणेशी यादव की बुधवार की सुबह गंगा नदी के किनारे भागलपुरिया बहियार में कुदाल से काटकर हत्या कर शव को बोरी में बंद कर गंगा नदी में बहा देने की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन गंगा किनारे जाकर शव को खोजने के प्रयास में जुटे और गोपालपुर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया. मृतक के बड़े भाई कामदेव यादव जो स्वयं हत्या, रंगदारी जैसे जघन्य अपराधों के नामजद आरोपी हैं. लेकिन फिलहाल जमानत पर हैं ने गंगा नदी के किनारे गोपालपुर पुलिस की मौजूदगी में बताया कि सवेरे छः बजे अपने भैंस को खिलाकर घर से
अकेले अपना खेत जाने के
लिये निकला. लगभग दस – ग्यारह बजे दिन में गाँव में मेरे भाई रणवीर की हत्या कर शव को गंगा नदी में बहा देने की चर्चा सुनकर मैं अपने भाई को खोजने गंगा किनारे गया तो वहाँ मेरे भाई रणवीर का खून लगा कपड़ा तथा मिट्टी में आस -पास खून का दाग था.
