नवगछिया : खरीक उत्तरी क्षेत्र के जिला पार्षद युवा नेता गौरव राय ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिलकर खरीक उत्तरी क्षेत्र में जिन गांवों में बिजली नहीं पहुंची है, उन गांव में बिजली पहुंचाने की मांग की है. श्री राय ने कहा लोकमानपुर गांव में अब तक बिजली नहीं पहुंची है. श्री राय ने मांग किया है की खरीक प्रखंड में कुछ जगहों पर बिजली का तार व पोल बदले जाने की आवश्यकता है तो दूसरी तरफ कई जगहों पर ट्रांसफार्मर ओवरलोड है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसे बदलकर उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाने की आवश्यकता है. श्री राय ने लिखित आवेदन देकर कहा है कि रतनपुरा में 100 केवीए ही जगह 200 केवीए, चोरहर पासवान टोला में 63 केवीए ट्रांसफार्मर की जगह एक सौ केवीए ट्रांसफार्मर, चोरहर काली स्थान के पास 63 केवीए ट्रांसफार्मर की जगह एक सौ केवीए ट्रांसफार्मर, ध्रुबगंज के दास टोला में 63 की जगह एक सौ केवीए ट्रांसफार्मर, ध्रुवगंज मध्य विद्यालय के पास 100 केवीए की जगह 200 केवीए, तुलसीपुर में बैंक के पास भी 100 केवीए की जगह 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की आवश्यकता है.

